हरिद्वार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया है। मामला 28 मार्च का है, जब क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में कोतवाली लक्सर में नामजद तहरीर दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। लगातार प्रयासों के बाद लक्सर पुलिस को शनिवार को सफलता मिली, जब पुलिस टीम ने आरोपी युवक को रुड़की क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वंश निवासी भोगपुर, लक्सर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी में, एसआई यशवीर सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल रियाज अली, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, होमगार्ड सरस्वती और सीआईयू रुड़की के कांस्टेबल मिहपाल की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button