हरिद्वार

होली के दिन हुई घर में घुसकर मारपीट पर मुकदमा दर्ज

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुरी मोहल्ले में होली के दिन घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि दबंग युवकों ने परिवार के साथ मारपीट कर मोबाइल फोन और सोने की चेन छीन ली तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्रह्मपुरी स्थित गोपाल मंदिर के पीछे निवासी मातवर सिंह चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शिवम, कन्हैया, सत्यम, राजा समेत अन्य युवक उनके घर में जबरन घुस आए। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान मातवर सिंह की आंख में गंभीर चोट भी आई थी। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन और सोने की चेन भी छीन ली।

नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button