हरिद्वार

भारतीय किसान यूनियन की पहल रंग लाई, कॉलोनी में जलीं स्ट्रीट लाइटें

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार के सलेमपुर महदूद स्थित सिद्धि विनायक फेस-2 कॉलोनी में लंबे समय से बनी अंधेरे की समस्या अब दूर हो गई है। भारतीय किसान यूनियन के प्रयासों से कॉलोनी में स्ट्रीट लाइटें लगवा दी गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है दरअसल, कॉलोनी में सड़कों की खराब स्थिति और स्ट्रीट लाइट न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर देर रात फैक्ट्री से लौटने वाले मजदूरों और महिलाओं के लिए यह रास्ता असुरक्षित बना हुआ था। अंधेरे के कारण कई लोग गड्ढों में गिरकर घायल भी हो चुके थे, वहीं छेड़छाड़ की घटनाओं की शिकायतें भी सामने आ रही थीं। इन समस्याओं को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन क्रांति के जिला उपाध्यक्ष पंकज राणा ने मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार को पत्र लिखकर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग उठाई थी। पंकज राणा ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन के अनुरोध पर ल्यूमिनस कंपनी द्वारा CSR फंड के तहत कॉलोनी में स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई हैं, जिससे अब क्षेत्र में रोशनी हो गई है और लोगों को काफी राहत मिली है।

Related Articles

Back to top button