लक्सर

ऑपरेशन प्रहार में लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, आधा दर्जन से अधिक वारंटी गिरफ्तार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार जिले में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत लक्सर कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर पूरे जिले में ऑपरेशन प्रहार अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में लक्सर कोतवाली पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चलाकर फरार वारंटियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए 10 वारंटियों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में मिंटू, सतीश उर्फ संतोष, दिनेश, शाहरुख, मिंदर, मनीराम, धनीराम, जगदीश, तालिब और अनुज सैनी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों के खिलाफ माननीय न्यायालय से वारंट जारी थे। गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button