भूमिगत विद्युत लाइन ठेकेदारों की लापरवाही से स्थानीय जनता श्रद्धालु परेशान: सुनील सेठी
अक्षय कुमार हरिद्वार संवाददाता
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अक्षय कुमार) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने जिला अधिकारी को पत्र भेज उनसे भूमिगत विद्युत लाइन की कमियों से जनता को आ रही परेशानी से अवगत करवाते हुए बताया कि रोजाना उतरी हरिद्वार के कई क्षेत्र रात्रि हो या दिन जिसमें भूपतवाला, सत्यम विहार, गंगा विहार, जसविंद्र, खड़खड़ी सहित भारतमाता पुरम से हरकी पोड़ी तक का क्षेत्र विद्युत विभाग की लापरवाही जिसकी जिम्मेदारी मुख्य रूप से भूमिगत विद्युत विभाग की है, कारण कई कई घंटों बिजली संकट झेल रहे है। लापरवाह भूमिगत ठेकदारों लेट लतीफी रात्रि में कार्य न करने आने से जनता परेशान है यात्रा सीजन अगले 10 दिन में शुरू है आगे गर्मी सीजन है लेकिन इनकी व्यवस्थाएं खराब होती जा रही है अगर जल्द व्यवस्था न सुधरी तो सड़को पर उतरकर इनके खिलाफ आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। मुख्य रूप से मनोज सिंह, लाल जी यादव, अमित शर्मा, हरिमोहन भारद्वाज, विवेक शर्मा, आनंद यादव, राम सिंह, देवेंद्र अरोड़ा, हरीश अरोड़ा, राहुल सिंह रहे।









