हरिद्वार

हरिद्वार भूपतवाला खड़खडी क्षेत्र में घरेलू गैस उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने पर दिखा आक्रोश

राजेश पसरीचा उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। हरिद्वार में घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति को लेकर जहां जिला प्रशासन अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी कराए जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं तो वहीं उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला खड़खडी क्षेत्र में गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए फजीहत हो रही है। जहां आम आदमी को गैस सिलेंडर की बुकिंग के बाद भी समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहा है। जिससे उपभोक्ताओं में एक गैस एजेंसी के संचालक के प्रति उपभोक्ताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं गैस सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दिनों से एक गैस एजेंसी संचालक द्वारा गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर उपभोक्ताओं को टहला दिया जा रहा है। जिस कारण आम आदमी परेशान हो रहा है। वहीं आज एक गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने पहुंची महिलाओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने का हवाला दिया गया जिससे महिलाओं ने गैस एजेंसी संचालक पर कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए खरी खोटी सुनाई। गैस सिलेंडर लेने पहुंची महिलाओं ने हरिद्वार जिला प्रशासन से मांग करते हुए बताया कि गैस सिलेंडर बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को समय से आपूर्ति कराए जाने हेतु कड़े निर्देश दिए जाएं जिससे आम जनता को घरेलू गैस सिलेंडर लेने में कोई दिक्कत नहीं हो।

Related Articles

Back to top button