लक्सर

Video: मंदिर में सेवा कर रहे बुजुर्ग की हत्या, इलाके में फैली दहशत

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर क्षेत्र के भोगपुर गांव स्थित बाबा मोहन दास मंदिर में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां मंदिर में सेवा कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक की पहचान राजवीर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जिला मुजफ्फरनगर के गोधना गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन, चार महीनों से मंदिर में रहकर सेवा कर रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। मौके पर पहुंचे लक्सर सीओ देवेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि मंदिर स्वामी की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button