देहरादून

चारधाम यात्रा के दौरान हो जाता है श्रद्धालुओं की जेब पर डाका डालने का खेल शुरू: चर्चा

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड चारधाम यात्रा में देश भर से लाखों श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा एवं आस्था के साथ दर्शन करने पहुंचते हैं। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार में ठहरते हैं। वहीं यात्रा के दौरान कुछ दुकानदारों द्वारा श्रद्धालुओं की जेब काटने का काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ते जिससे तीर्थ नगरी हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था के साथ भी खिलवाड़ किया जाता है। आपको बता दें कि हर वर्ष चारधाम यात्रा या अन्य पर्वों पर लाखों श्रद्धालु हरिद्वार में पहुंचते हैं। जिसका हरिद्वार के व्यापारियों में भी बड़ी बेसबरी से इंतजार देखने को मिलता है। वहीं हरिद्वार में कुछ दुकानदार भारी संख्या में आने श्रद्धालुओं का नाजायज फायदा उठाते हैं। हरिद्वार में चारधाम यात्रा एवं अन्य स्नान पर्व अक्सर पर अक्सर देखने को मिलता है जिसमें कई दुकानदार अपनी मनमानी करते हुए अधिक मूल्य पर सामान बेचते हैं। जिसमें पूजा सामग्री, होटल ढाबे, ठेली फड़, ऑटो रिक्शा, या अन्य तरह से व्यापारी नियमों का उल्लंघन करते हुए श्रद्धालुओं को महंगे दाम पर सामान बेचने का काम करते हुए देखे जाते हैं। जिससे उत्तराखंड सरकार से लेकर हरिद्वार जिला प्रशासन पर भी सवाल खड़े होते हैं। वहीं कई बार मूल्य से अधिक मूल्य पर सामान बेचने पर दुकानदारों एवं यात्रियों के बीच विवाद खड़े हो जाते हैं जिससे शान्ति व्यवस्था भी भंग हो जाती है।
हरिद्वार जिला प्रशासन पर चारधाम यात्रा एवं अन्य स्नान पर्वों से पूर्व ही नियमावली जारी करते हुए दुकानदारों को कड़े निर्देश दिए जाने चाहिए। जिससे तीर्थ नगरी हरिद्वार में आने वाले किसी भी श्रद्धालु के साथ मनमाने तरीके से पैसे वसूलते का खेल नहीं होना चाहिए। अब देखना यह होगा कि क्या हरिद्वार जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए किस तरह से निर्देश जारी करेगा।

Related Articles

Back to top button