हरिद्वार

बैसाखी स्नान पर्व: SSP ने हरकी पैड़ी व मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। बैसाखी स्नान पर्व के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने मंगलवार प्रातः हर की पैड़ी एवं मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान SSP ने अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। घाटों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लगाए गए CCTV कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा गया, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इसके अलावा, सभी निकासी (EXIT) मार्गों को सुचारू एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आवश्यकता पड़ने पर भीड़ को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को कहा गया है कि सड़क किनारे कोई भी वाहन अव्यवस्थित रूप से पार्क न होने पाए और यातायात निर्बाध बना रहे।

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, जिससे बैसाखी स्नान पर्व शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Related Articles

Back to top button