देहरादून

उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण पर ऑपरेशन अभियान जारी

जनपद ऊधम सिंह नगर बाजपुर कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 03 अवैध तमंचों व भारी मात्रा में गांजे के साथ 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में अपरधियों पर लगाम लगाने हेतु लगातार कड़े प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें अभी तक जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस को कई बड़ी सफलता प्राप्त हुई हैं वहीं बाजपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिसका आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा खुलासा किया गया। ऊधम सिंह नगर पुलिस कार्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजपुर कोतवाली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया जिस पर पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 02.664 किलोग्राम गांजा तथा 03 अवैध तमंचे एवं 02 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए। वहीं ऊधम सिंह नगर पुलिस कार्यालय द्वारा बताया गया कि दोनों शातिर अभियुक्तों पर पूर्व में भी NDPS एक्ट में मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस द्वारा अभियुक्तों ने अपना नाम सेरान अंसारी व मोहम्मद अबूजर बताया। वहीं ऊधम सिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि किसी भी तरह से अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात जितेन्द्र चौधरी, एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक विक्रम सिंह धामी, उप निरीक्षक धीरेंद्र सिंह परिहार, उप निरीक्षक कैलाश नगरकोटी, जगदीश कोठियाल, कां० मौ० इरफान शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button