हरिद्वार

Video: हरिद्वार के लक्सर में मखाना खेती का शुभारंभ

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में मखाना खेती की औपचारिक शुरुआत हो गई है। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गंगदासपुर बालावाली गांव में खुद मखाना रोपण कर इस पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। बिहार की एक संस्था द्वारा उत्तराखण्ड में पहली बार मखाना खेती की शुरुआत की गई है। यह पायलट प्रोजेक्ट किसानों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। इस मौके पर कृषि मंत्री ने संस्था को बधाई देते हुए कहा कि केंद्र सरकार मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का गठन किया गया है और 476 करोड़ रुपये की योजना के तहत मखाना उत्पादन, प्रशिक्षण, ब्रांडिंग और निर्यात को बढ़ावा दिया जा रहा है। उत्तराखण्ड को भी इस योजना के तहत आर्थिक सहायता दी गई है।

कृषि मंत्री ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है और मखाना खेती इस दिशा में एक अहम कदम साबित होगी। सरकार को उम्मीद है कि मखाना खेती से हरिद्वार सहित प्रदेश के किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी और कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर उत्थान विभाग से बागवानी निदेशक महेंद्र पाल, मुख्य उत्थान अधिकारी तेजपाल सिंह, संस्था के अध्यक्ष राजीव रंजन, डॉक्टर प्रेम कुमार, अजय पनौली, अनुज, प्रधान दीपक सैनी, संजय शर्मा, कृष्ण पाल चौहान, बाबूराम सहित बड़ी संख्या में कृषक गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button