हरिद्वार

मोक्ष प्रदान करती है श्रीमद् भागवत कथा: श्रीमहंत रविंद्रपुरी

चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा परम् कल्याणकारी और अक्षण पुण्य फल प्रदान करने वाली कथा है। श्रद्धापूर्वक कथा श्रवण करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। सिडकुल स्थित दीप ज्योति मंदिर में आयोजित अष्टोत्तरशत श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ के समापन अवसर पर श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कथा श्रवण का लाभ तभी है। जब कथा से मिले ज्ञान को आचरण में धारण किया जाए। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कथा आयोजन के लिए मंदिर समिति की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज को गति मिलती है और सभी के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान का अथाह सागर है। जिसे जितना ग्रहण करो। जिज्ञासा उतनी ही बढ़ती जाती है। कथा के प्रत्येक सत्संग से अतिरिक्त ज्ञान की प्राप्ति होती है। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि संतों के सानिध्य में कथा सत्संग से ईश्वरीय कृपा की प्राप्ति होती है। मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय वालिया ने सभी संतों और अतिथीयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धा और विश्वास से भगवान की शरणागत होकर कथा श्रवण करने से परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। कथाव्यास विपिन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के प्रभाव से अधोगति में पड़े पितरों को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है। राधेश्याम उपाध्याय, कन्हैया लाल गुप्ता, मुरारी पांडे, अनुज शर्मा, अनिल गोयल सहित मंदिर के समिति पदाधिकारियों व सदस्यों ने सभी संतों और अतिथीयों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button