मेधावी छात्रों का सम्मान कर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने बढ़ाया हौसला
मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय हरिद्वार द्वारा यूजीबी प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10 एवं 12 के शीर्ष विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए बैंक की शिक्षा ऋण, व्यक्तिगत ऋण तथा अन्य बैंकिंग योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीमती उमा नाथ ओर बैंक अधिकारी विश्व विजय ने विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती आशा चौहान एवं उपस्थित शिक्षकों ने विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी साझा करते हुए बैंक का आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रशासन ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं।









