हरिद्वार

Haridwar: रात को मोबाइल फोन में आय इमरजेंसी अलर्ट, सो रहे लोग घबराए

रजत चौहान प्रधान सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। गुरुवार को रात 11:40 बजे मोबाइल फोन पर तेजी से इमरजेंसी अलर्ट टोन के साथ वाइब्रेट देख लोग घबरा गए। जी हां हरिद्वार जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब लोग गहरी निंद्रा में सो रहे थे हरिद्वार में लोगो के मोबाइल फोन तेजी से आवाज़ समेत वाइब्रेट करने लगे। कई लोगों ने इसे तकनीकी गड़बड़ी या साइबर हमला समझा, जबकि कुछ ने इसे राष्ट्रीय आपातकाल से संबंधित संदेश मान लिया।

देर रात मोबाइल स्क्रीन पर “Presidential Alert” शीर्षक के साथ हिंदी में चेतावनी संदेश दिखाई दिया। इसमें अगले तीन घंटों के भीतर क्षेत्र में तेज तूफान, बिजली चमकने, मध्यम से भारी बारिश और ओलावृष्टि की अत्यधिक संभावना जताई गई थी। साथ ही हवा की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की बात कही गई।

इस अचानक आए अलर्ट के बाद लोगों में तुरंत चर्चा शुरू हो गई। कुछ लोगों ने बताया कि फोन में अचानक तेज आवाज और लगातार वाइब्रेशन शुरू होने से वे एक पल के लिए डर गए थे।

बाद में यह जानकारी सामने आई कि यह अलर्ट सरकार द्वारा संचालित इमरजेंसी वार्निंग सिस्टम का हिस्सा है मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने खराब मौसम की संभावना को देखते हुए लोगों को पहले से सतर्क करने के लिए यह संदेश भेजा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे अलर्ट का उद्देश्य लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचने और सावधानी बरतने के लिए जागरूक करना होता है।

वहीं खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। साथ ही, अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button