Video: विश्व पर्यावरण दिवस पर सैठपुर गांव में गोष्ठी का आयोजन, अधिकारियों और किसानों ने किया वृक्षारोपण
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लक्सर क्षेत्र के सैठपुर गांव में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में लक्सर एसडीएम, शुगर मिल प्रबंधन, वन विभाग के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
इस दौरान सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
गोष्ठी में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने लोगों से अपने आसपास हरियाली बढ़ाने और लगाए गए पौधों की देखभाल करने की अपील की साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी।









