इएमए की बैठक में सीज क्लीनिक की कार्रवाई पर जताया रोष
सीज क्लीनिक को जल्द नहीं खोला गया तो होगा आन्दोलन: डॉ केपीएस चौहान

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार के चिकित्सकों की बैठक इएमए कैम्प कार्यालय में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ केपीएस चौहान ने बताया है कि बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार द्वारा की गयी कार्यवाही की निन्दा करते हुए उनके प्रति रोष प्रकट किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जल्द ही उनके कार्यालय पर प्रदेश के समस्त चिकित्सकों द्वारा धरना प्रदर्शन कर उनका घेराव किया जायेगा तथा उनके खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड एवं सर्वाेच्च न्यायालय भारत के द्वारा जारी आदेशों की अवमानना का मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया गया है। क्योंकि गत 2 जून को राजा गार्डन जगजीत पुर कनखल में इएमए के सदस्य इएच प्रेक्टिसनर रमेश जालान की क्लीनिक सीज कर दी गई थी। उक्त क्लीनिक को तत्काल खोलने का अनुरोध संगठन द्वारा किया गया एवं सभी तथ्यों से अवगत कराया गया था। लेकिन अभी तक क्लीनिक नहीं खोला गया। बैठक में डा अमर पाल अग्रवाल, डॉ आदेश शर्मा, डॉ अशोक कुशवाहा, डॉ विक्रम सिंह चौहान, डॉ चांद उस्मान अंसारी, डॉ सुनील अग्रवाल, डॉ राकेश कुमार, डॉ रमेश जालान, डा बी बी कुमार, डॉ हरबंस सिंह, डॉ गुलाम साबिर, डॉ अनिल त्यागी, डॉ कुलदीप चौधरी, डॉ वसीम अहमद, डा कुलदीप त्यागी, डॉ उदयभान सिंह, डॉ अर्सलान, डॉ राशिद अब्बासी, डॉ अशवद अंसारी, डॉ ऋचा आर्य, डॉ हीना कुशवाहा, डॉ लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।









