हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने लक्सर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर किसानों से किए गए वादे पूरे न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान लक्सर में किसानों के तीन माह के बिजली बिल माफ करने की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं हुआ रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि किसान पहले से प्राकृतिक आपदाओं, बढ़ती खेती लागत और आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
ऐसे में बढ़ते बिजली बिल और सरचार्ज किसानों पर अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं। उन्होंने सरकार से किसानों के तीन माह के बिजली बिल माफ करने, सरचार्ज समाप्त करने और कृषि बिजली दरों में राहत देने की मांग की। आनंद ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों से किया गया वादा पूरा नहीं किया तो किसान और ग्रामीण जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर अपना फैसला सुनाएगी।









