सिडकुल पुलिस ने चार साल से फरार चल रहा धोखाधड़ी मामले में इनामी आरोपी गिरफ्तार
नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ₹5000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी वर्ष 2022 से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था। पुलिस के अनुसार थाना सिडकुल में वर्ष 2022 में दर्ज मुकदमा संख्या 388/22 में आरोपी अरुण कुमार वांछित चल रहा था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन वह बार-बार अपना ठिकाना बदलकर बच निकलता था। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था। साथ ही माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया था।
पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए मोबाइल सर्विलांस की मदद ली और आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अरुण कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी भलुवा, पोस्ट अंतवाड़ी, थाना जानसठ, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) को पुलिस चौकी बलवा गेट, कोतवाली जानसठ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी अरुण कुमार पुत्र महेंद्र सिंह
निवासी: भलुवा, पोस्ट अंतवाड़ी, थाना जानसठ, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान (चौकी प्रभारी कोर्ट), कांस्टेबल जितेंद्र तोमर ओर कांस्टेबल गजेंद्र शामिल रहे।









