हरिद्वार

महिला से अपशब्द करना पड़ा युवक को भारी, मारपीट की वीडियो हुई थी वायरल

नगर कोतवाली पुलिस का एक्शन, महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, मनचला पहुंचा जेल

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए एक मनचले युवक को गिरफ्तार किया है। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरकी पैड़ी क्षेत्र से जुड़ा है, जहां खड़खड़ी निवासी रवि चौहान 14 दिनों से एक लड़की को पूजा करते हुए परेशान कर रहा था। जानकारी के अनुसार लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए अपशब्द कहने वाले युवक को चौकी जाने को कहा तो, युवक द्वारा लड़की के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा था।

वहीं एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में आरोपी युवक को तत्काल हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई। वहीं इस बाबत पर नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी निवासी खड़खड़ी रवि चौहान को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि महिला झांसी उत्तर प्रदेश से हरिद्वार आई हुई थी, हरकी पैड़ी पर सुबह अपनी बहन के साथ पूजा अर्चना करती थी, आरोपी युवक द्वारा महिला को रोज अपशब्द बोलता था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला के विरोध करने पर कथित व्यक्ति ने मारपीट शुरू कर दी, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button