लक्सर

नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस हत्थे

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। लक्सर पुलिस ने नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है बता दे कि बीती 6 मई को लक्सर के एक गांव निवासी ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस की गठित टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी मुस्तफीक को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया आरोपी मुस्तफीक लक्सर के खड़ंजा कुतुबपुर गांव का निवासी है। इसके खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समस्त पेश किया है। पुलिस टीम में, प्रियंका नेगी, हेड कांस्टेबल स्वदेश राय सहित होमगार्ड रामकुमार आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button