लक्सर

लक्सर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 35 से अधिक अवैध कब्जे हटाए

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में लक्सर तहसील प्रशासन, नगर पंचायत और पुलिस ने गोवर्धनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 35 से अधिक अवैध अतिक्रमण हटाए गए, साथ ही 13 लोगों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किए गए। प्रशासन ने चेतावनी दी कि सड़क, नाली और फुटपाथ पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में तहसील प्रशासन, नगर पंचायत और पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button