ऐथल बुजुर्ग में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
विधायक शहजाद बोले युवा ऊर्जा ही विकसित भारत की ताकत

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। ऐथल बुजुर्ग गांव स्थित जनरल शहनवाज राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद कर खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क के महत्व पर जोर दिया। विधायक मोहम्मद शहजाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत केवल अवसर और प्रोत्साहन की है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी क्षमता दिखाने और प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए खेल को आत्मविश्वास, नेतृत्व और संघर्ष की पाठशाला बताया। प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग, शिक्षक और बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे।









