मालवीय चौक स्थित निर्वाण आश्रम, रुड़की को मिली दूसरी अंतिम यात्रा बस
अंतिम संस्कार के लिए नहीं करना पड़ेगा अब कोई इंतजार
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। मालवीय चौक स्थित निर्वाण आश्रम में राज्यसभा सांसद डॉ० कल्पना सैनी की सांसद निधि से उपलब्ध कराई गई नई अंतिम यात्रा बस का लोकार्पण किया गया। उद्घाटन राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, मेयर अनीता देवी अग्रवाल तथा भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। लगभग तीस लाख रुपये की लागत से मंगवाई गई यह बस अब रुड़की से हरिद्वार अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले लोगों को बड़ी राहत देगी। निर्वाण आश्रम में अब तक केवल एक अंतिम यात्रा बस ही उपलब्ध थी, ऐसे में जब वह बस किसी अंतिम संस्कार के लिए बाहर जाती थी, तो अन्य परिवारों को काफी इंतजार और परेशानी का सामना करना पड़ता था।अब नई दूसरी बस के संचालन से जरूरतमंद परिवारों को समय पर वाहन उपलब्ध हो सकेगा और अंतिम संस्कार की व्यवस्था अधिक सुगम हो जाएगी। राज्यसभा सांसद डॉ० कल्पना सैनी ने कहा कि दुःख की घड़ी में लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यही इस पहल का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जनसेवा केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की ऐसी आवश्यक जरूरतों को पूरा करना भी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है, नई अंतिम यात्रा बस से क्षेत्र के हजारों परिवारों को लाभ मिलेगा। मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि अंतिम यात्रा बस जैसी सुविधाएं समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि यह बस जरूरत के समय लोगों का सहारा बनेगी और नागरिकों को सम्मानजनक ढंग से अपने परिजनों की अंतिम यात्रा संपन्न कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने निर्वाण आश्रम के पदाधिकारियों के प्रयासों की भी सराहना की। भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि नगरवासियों की लंबे समय से दूसरी अंतिम यात्रा बस की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब नई बस मिलने से लोगों को राहत मिलेगी और किसी भी परिवार को वाहन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर निर्वाण आश्रम के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक भूटानी, रवि शंकर, कोषाध्यक्ष डीपी सिंह, सचिव रमेश रावल, सहसचिव राकेश सखूजा, रमेश भटेजा, गोपाल भटेजा, विजय गुप्ता, विजय दुआ, गौरी शंकर गुप्ता, दलीप मेहंदीरत्ता, राम सिंह यादव, महेंद्र काला, चंचल वाधवा, ज्योति अरोरा,रवि प्रकाश, रमन गोगिया, चंदन अनेजा, पवन हांडा, दीपक अग्रवाल, दीपक शर्मा, आदर्श कपानिया, वरिष्ठ समाजसेवी वाईपी सिंह, पवन तोमर, बृजमोहन शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।









