देहरादून

कांवड़ मेला 2026: डीजीपी दीपम सेठ ने कसी सुरक्षा की कमान, ATS, STF, SDRF और साइबर कमांडो रहेंगे 24×7 अलर्ट

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) देहरादून। श्रावण कांवड़ मेला 2026 की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस मुख्यालय में डीजीपी दीपम सेठ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीजीपी ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा, सुचारु यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उत्तराखंड पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में निर्देश दिए गए कि पूरे कांवड़ मेला क्षेत्र में ATS, BDS, STF, SDRF, गोताखोरों और रैपिड रिस्पॉन्स टीमों की 24 घंटे तैनाती रहेगी। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन और CCTV से राउंड-द-क्लॉक निगरानी की जाएगी, जबकि साइबर कमांडो हरिद्वार में कैंप कर सोशल मीडिया व साइबर स्पेस पर 24×7 नजर रखेंगे। डीजीपी ने ट्रैफिक प्लान, अंतरराज्यीय समन्वय, भीड़ नियंत्रण, फायर सेफ्टी, अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई के साथ ही श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि उत्तराखंड पुलिस पूरी सतर्कता, सेवा भावना और समर्पण के साथ कांवड़ मेला 2026 को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button