लक्सर

नाबालिग से गैंगरेप के आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन जिला अध्यक्ष: अनिल चौधरी

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। पथरी थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी को लेकर भारतीय किसान यूनियन क्रांति का आक्रोश खुलकर सामने आया है। संगठन ने पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि इस अवधि के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो एक बड़ा जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन क्रांति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपकर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। संगठन ने कहा कि नाबालिग के साथ हुई इस जघन्य घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी आवश्यक है।भाकियू क्रांति के जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि यदि पुलिस 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने में विफल रहती है तो संगठन सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटनाएं समाज के लिए कलंक हैं और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का अपराध करने का साहस न कर सके। संगठन ने प्रशासन से निष्पक्ष, त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button