
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर खानपुर थाना पुलिस ने सेवा और मानवता का परिचय देते हुए थाना परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया। रुड़की ब्लड सेंटर की विशेषज्ञ मेडिकल टीम के सहयोग से आयोजित इस शिविर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 9 यूनिट रक्तदान किया शिविर का उद्देश्य अस्पतालों में रक्त की कमी को दूर करने में सहयोग देना और समाज के प्रति पुलिस की संवेदनशील व जनसेवा की भावना को मजबूत करना था। रक्तदान के दौरान पुलिस कर्मियों ने न केवल स्वयं रक्तदान किया, बल्कि आमजन से भी स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने की अपील की। हरेला पर्व पर आयोजित इस पहल ने यह संदेश दिया कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है।









