हरिद्वार

भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते कल की जनसुनवाई स्थगित

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जारी किए गए रेड अलर्ट के मद्देनज़र जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार, 20 जुलाई 2026 को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होने वाले साप्ताहिक ‘जनता मिलन/जन सुनवाई’ कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा मौसम और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन तंत्र अथवा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दें, ताकि समय पर राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की भी अपील की है। साथ ही निचले इलाकों, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button