हरिद्वार

सड़कों पर पद नाम प्लेट गाड़ियां भर रही फर्राटे: चर्चा

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। आज कल अपना दबदबा रौब दिखाने के लिए एक नया प्रचलन चल गया है जिसमें गाड़ियों पर पद नाम प्लेट लगाकर साहब बनने का प्रयास किये जा रहा है, जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा है कि हरिद्वार शहर में इन दिनों सड़कों पर पद नाम प्लेट वाली गाड़ियों की तादाद दिन प्रतिदिन इज़ाफ़ा होता नजर आ रहा है।

जानकारी के मुताबिक कई संस्थाओं द्वारा अपने संस्था को और आगे मजबूत करने के लिए कई पदों पर लोगों को जिम्मेदारी दे रखी हैं, तो वहीं शहर में चर्चा है कि चार पहिया वाहन पर पद नाम की प्लेट लगाकर सड़कों पर फर्राटे भरती नजर आ रही है। सबसे बड़ी हैरत की बात तो यह देखने को मिलती है कि जब सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है तो कुछ गाड़ियों में हूटरों की आवाज भी सुनने को मिलती है, जो कहीं न कहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करती है।

कुछ स्थानीयों लोगो ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि हरिद्वार शहर में कुछ गाड़ियां ऐसी भी दौड़ रही हैं जिन्हें पूर्व में ही जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। लेकिन कुछ चार पहिया वाहनों पर पद नाम प्लेट गाड़ियां सड़कों पर फर्राटे की तरह दौड़ रही है और गाड़ी में लगा अवैध हूटर बजने से सड़क पर चल राहगीरों में खलबली मच जाती है।

शहर में चर्चा है कि कुछ साल पूर्व उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक द्वारा पद नाम प्लेट गाड़ियों को लेकर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। वहीं हरिद्वार जनपद में अभियान धरातल पर भी दिखाई दिया था, और अवैध तरीके से लगी पद नाम प्लेट गाड़ियों पर शिकंजा भी कसा गया था। चर्चा है कि पूर्व में भी कुछ गाड़ियों पर पद नाम प्लेट को लेकर पुलिस ने कई बड़े खुलासे भी किए हैं।

शहर में चर्चा है कि गाड़ियों पर भी पद नाम प्लेट उस वाहन पर ही लगनी चाहिए जो खुद स्वामी चालक उस पद की जिम्मेदारी निभा रहा हो, देखा जाता है कि पद की जिम्मेदारी निभाने वाला वाहन स्वामी तो ऑफिस में बैठा है, और कोई दूसरा ही सड़कों पर फर्राटे की तरह उस पद का दिखावा कर शहर में वाह-वाही लूटने का काम कर रहा हो, जो कहीं ना कहीं सवालिया निशान खड़ा करता है।

Related Articles

Back to top button