मंगलौर कोतवाली पुलिस ने दो अंतरराज्यीय वाहन चोर दबोचे
18 मोटरसाइकल बरामद, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत हरियाणा के कई मामलों का खुलासा
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार की मंगलौर कोतवाली पुलिस का अपराधियों पर बड़ा प्रहार करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर 18 चोरी की मोटरसाइकल बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार जनपद में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 02 शातिर सदस्यों को दबोचा। पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिये गये आरोपियों की निशानदेही पर कुल 18 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनमें हरिद्वार के विभिन्न थाना क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा से चोरी की गई मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं। वहीं पिछले काफी समय से जनपद हरिद्वार एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर पर वादी साजिद निवासी मौहल्ला बंदरटोल द्वारा तथा वादी नईम निवासी मौहल्ला किला मंगलौर द्वारा अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था। वहीं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर के नेतृत्व टीम गठित कर लगातार कार्रवाई शुरू की गई। वहीं शुक्रवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। इनके कब्जे से मुकदमों से संबंधित चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पूछताछ एवं निशानदेही के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 16 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद कर कुल 18 मोटरसाइकिलें बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद मोटरसाइकिलें निम्न क्षेत्रों से चोरी की गई थी।









