मुख्यमंत्री ने एसएसपी नवनीत सिंह एवं एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह को मेडल से किया सम्मानित
पुलिस के उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को मिला सम्मान

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह एवं एसपी सिटी अभय कुमार सिंह को मेडल से अलंकृत कर सम्मानित किया है। पुलिस अधिकारियों को मिला यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता का गौरवपूर्ण प्रमाण है। मुख्यमंत्री द्वारा दोनों अधिकारियों को सम्मानित किए जाने से हरिद्वार पुलिस महकमे में भी उत्साह का माहौल है। अधिकारियों ने अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा और सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर प्रदर्शित किया है। यह सम्मान न केवल एसएसपी नवनीत सिंह एवं एसपी सिटी अभय कुमार सिंह के लिए गौरव का विषय है, बल्कि हरिद्वार पुलिस के उन सभी पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है, जो पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।









