रुड़की

सुनहरा स्थित ऐतिहासिक शहीद स्मारक स्थल पर किया गया यज्ञ और शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मेयर ने किया ध्वजारोहण

इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। 80-वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आर्य समाज नंद विहार, रुड़की एवं शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में सुनहरा स्थित शहीद स्मारक स्थल पर धूमधाम से बनाया गया। जहां देश के लिए शहीद हुए वीर-वीरांगनाओं को स्मरण कर श्रद्धांजलि एवं यज्ञ किया गया, जिसमें यज्ञ के ब्रह्मा ऋषिपाल आर्य एवं यज्ञमान सुभाष सैनी व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बबिता रहे। स्वतंत्रता समारोह का आयोजन एवं संचालन जिला आर्य समाज प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी द्वारा किया गया। पूर्व मेयर रूड़की गौरव गोयल एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारीयों ऋषिपाल आर्य, संजय चौबे द्वारा व समाजसेवियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। आर्य समाज के प्रसिद्ध भजनोपदेशक आर्य चेतराम द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किए गए। पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा अपने उद्बोधन में सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा शहीद स्मारक स्थल के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीरज सैनी, अध्यक्ष शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच, वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एडवोकेट, भाजपा नेत्री श्रीमती मिथलेश सैनी, दीपा सैनी, शारदा, रविंद्र सैनी, सौ सिंह सैनी, पवन योगाचार्य, पुष्पेंद्र आर्य, तरूण अग्रवाल, सोनु आर्य, एडवोकेट अनुज सैनी, कपिल सैनी, रणबीर सिंह, राजकुमार मतलबपुर, इमरान देशभक्त, अनूप शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button