हरिद्वार

स्वतन्त्रता दिवस पर “हरिद्वार की गूंज” समाचार पत्र ने थानाध्यक्ष समेत एसपीओ को किया सम्मानित

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार में इस बार कावड यात्रा मे जल ले जाने वाले कावडीयो ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इन सब की व्यवस्था बनाने मे एसपीओ की भूमिका भी सराहनीय रही है। जहाँ आजकल इंसान के पास अपने परिवार तक के लिए समय नही है वही बिसनपुर से पूर्व प्रधान सुखदेव सिंह और नसीरपुर से मिंटू आदि ने पुलिस स्टाफ के साथ दिन रात धूप और बरसात मे तन मन और धन से साथ दिया। पुलिस समेत एसपीओ के अभुतपूर्व योगदान को देखते हुए हरिद्वार की गूंज सा० समाचार पत्र ने थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी ओर एसपीओ को स्वतन्त्रता दिवस पर सम्मानित किया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार, फेरुपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार और हरिद्वार की गूंज के सह संपादक गगन शर्मा ने एसपीओ को माला पहना कर और मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया। साथ ही कावड मेले मे पथरी थाना प्रभारी और फेरुपुर चौकी प्रभारी द्वारा यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए दोनों को माला पहनाकर मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रविंद्र कुमार ने एस.पी.ओ की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यातायात को संभालने में इनका योगदान सरहानीय रहा है। विपिन कुमार ने बताया कि मिंटू कुमार और सुखदेव द्वारा जो पुलिस का सहयोग किया वह सराहनीय रहा। गगन शर्मा ने कहा कि इस तरह के सम्मान मिलने से अन्य युवा लोग और एस.पी.ओ मे अच्छा संदेशजाता है जिससे निकट भविष्य में समाज हित में पुलिस विभाग का सहयोग करने की प्रेरणा मिलती है।

Related Articles

Back to top button