हरिद्वार

एसएमई शाखा रुड़की ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। एसएमई शाखा रुड़की में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया है। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज फहराकर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया है। समारोह में गौरव वत्स, मुख्य प्रबंधक (CM), विपिन कुमार (RMSME), शिशपाल सिंह (Accounts), अनिरुद्ध (CSO), शिवम श्रीवास्तव (CSO), संदीप कुमार (Assistant) गौरव वत्स मुख्य प्रबंधक, रवि चोपड़ा उप-प्रबंधक और इंद्रा त्यागी सहित एसएमई शाखा रुड़की के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। सभी को राष्ट्रहित, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर इंद्रा त्यागी एवं रवि चोपड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत वातावरण रहा और सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। नीटू द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button