हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों पर की जा रही कड़ी कार्रवाई
रुड़की कोतवाली पुलिस ने 312 तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त किया गिरफ्तार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अक्षय कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में अपराध एवं कानून व्यवस्था को लेकर कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं जिले में किसी भी तरह से अपराध करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाए जा रहे हैं जिसमें अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जानकारी के अनुसार अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा रात्रि चेकिंग अभियान हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा देर रात्रि में मलकपुर चुंगी एवं नहर पटरी पर प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त पर संदेह होने पर हिरासत में लिया गया। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त से पूछताछ कर तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 312 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। वहीं पुलिस टीम द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त द्वारा किसी घटना को अंजाम दिया जा सकता था। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है। वहीं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि किसी भी तरह से अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम सागर पुत्र कृष्ण पाल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम नगला चीना थाना मंगलौर जिला हरिद्वार बताया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक नरेंद्र राठी, हेड कांस्टेबल रजत चौधरी, कां0 अनिल शर्मा शामिल रहे।









