हरिद्वार

एनएचएआई एवं लोक निर्माण विभाग की लापरवाही जनता के लिए बनी बड़ी मुसीबत: सुनील सेठी

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हरिद्वार की खस्ताहाल सड़को से अवगत करवाया। सुनील सेठी ने पत्र में बताया कि शांतिकुंज हाइवे पर सर्विस लेन पर 1 फुट तक के बड़े बड़े गड्ढे हो गए है ये हाल कई जगह बहादराबाद तक हाइवे पर है कई जगह अनावश्यक काम होने से सर्विस लेन किसी गांव की सड़क से भी बत्तर हो चुकी है कल रात्रि शांतिकुंज के पास गड्ढे से कई गाड़ियों के टायर तक फट गए जिसकी जिम्मेदार एन एच ए आई है। जगह जगह खराब सड़को के बाद भी सिर्फ टोल वसूलने तक सीमित एन एच ए आई के अधिकारियों को इस हाइवे की हालत नहीं दिख रही। दूसरी तरफ शहर की कॉलोनियों की अंदरूनी सड़को पर जहा भी सीवर, पानी, केबल के कार्य हो चुके वहां की स्थिति भी बहुत खराब है जिसके लिए लोक निर्माण विभाग सहित कार्यदायी संस्थाएं जिम्मेदार है स्कूली बच्चे सप्तऋषि रोड से लेकर कई इलाकों में इस कारण परेशान हो रहे है चोटिल हो रहे है लेकिन विभाग कुंभकर्णी नींद में सोए है सुनील सेठी ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि युद्ध स्तर पर सड़को की मरम्मत कार्यों की आवश्यकता है इसलिए इन दोनों विभागों को सख्ती से निर्देशित किया जाये। मांग करने वालो में मुख्य रूप से हरिमोहन भारद्वाज, सतनाम सिंह, कृष्ण सैनी, अनिल कुमार, राजेश पांडे, अमित अरोड़ा, राकेश सिंह, पवन पांडे, लक्की अनेजा, रवि बांगा, अतुल शर्मा रहे।

Related Articles

Back to top button