हरिद्वार

पुलिस ने घर-घर जाकर जाना बुजुर्गो का हाल

रवि चौहान हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। थाना कनखल पुलिस ने घर-घर जाकर क्षेत्र में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम जानी और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की निगरानी करने और दिक्कत होने पर तत्काल सहायता करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का अनुपालन करते हुए कनखल कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र मे अभियान चलाते हुए घर-घर जाकर वरिष्ठ नागरिकों और अकेले रह रहे ऐसे बुजुर्ग जिनके बच्चे विदेशों या दूसरे शहरों में रहते हैं, का हालचाल पूछा और किसी भी परेशानी होने पर सहायता का भरोसा दिलाया। वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्गो ने पुलिस अभियान की सराहना की है।

Related Articles

Back to top button