रक्त दान करके लोगों का जीवन बचाने का कार्य करते रहे- रविश भटीजा
रवि चौहान हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष रविश भटीजा के संयोजन में ब्लक बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने 30 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष डा.संजय पालीवाल ने रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए रविश भटीजा और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से आपात स्थिति में किसी के प्राणों की प्राणों की रक्षा करने में मदद मिलती है। प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी ने कहा कि रक्तदान करने शरीर में किसी प्रकार की कोई कमी नही आती बल्कि एक अच्छा कार्य करने की खुशी की अनुभूति होती है। रविश भटीजा ने रक्तदाताओं का धन्यवाद किया और कहा कि समय-समय पर सभी साथी रक्त दान करके लोगों का जीवन बचाने का कार्य करते हैं। रविश भटीजा ने कहा कि कुछ रक्तदाता स्वास्थ्य कारणों रक्तदान नहीं कर सके हैं। डा.पंकज जैन ने कहा कि रक्तदान करने से बीपी, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, मलेरिया, एचआईवी, हैपेटाइटिस बी, हेपिटाइटिस सी, वीडीआरएल की निःशुल्क जांच होती है। नियमित रक्तदान करने से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है। कैंसर जैसे घातक रोगों के होने का खतरा कम रहता है, हृदयाघात की संभावना भी 90 प्रतिशत कम हो जाती है। नए ब्लड सेल बनते है। लिवर स्वस्थ रहता है। रक्त में कोलेस्ट्रोल का लेवल कम होता है, जो कि अच्छे स्वास्थ्य में सहायक सिद्ध होता है। रक्त दान करने वालों रविश भटीजा, अंकित महेश्वरी, सुमित आहुजा, अनिल ठाकुर, रिपुल, राहुल गुगलिया, अंकुश डोगरा, अभिषेक गुप्ता, हितेश भटीजा, कुलदीप सिंह, युवराज, कमल पाहवा, महेंद्र शर्मा, नागेश तोमर, शैंकी शर्मा, गगन अरोड़ा, आशीष कुमार, सुमित सक्सेना, रोहित कुमार, शिवकुमार, पंकज मिश्रा, शुभम अग्रवाल गोलू, शुभम, गगन अरोड़ा, अनमोल, बलवंत शामिल रहे। समर्थ अग्रवाल, दिनेश पुंडीर, निशांत यादव, राहुल चौहान, नावेद खान, मनोज जाटव, अनीश अरोड़ा, रविंद्र नेगी, पंकज कोरी, कमलेश डबराल, दिनेश लखेड़ा, अमित कुमार, वर्णिक चौधरी, अक्लीम, निशा चमोली, रैना नैयर, नीमा आर्या, हरीश सेमवाल, सतीश ठाकुर, मुकेश, रजनी अग्रवाल, बेबी सिमरन आदि मौजूद रहे।









