नगर में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, रामनगर स्थित मंदिर में पूर्व मेयर गौरव गोयल ने की पूजा-अर्चना
इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व रुड़की नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।जन्माष्टमी को लेकर नगर के विभिन्न मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। दिन भर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए उपवास रखा।जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की सुंदर झांकियां सजाई गई। जगह-जगह छोटे-छोटे बच्चे राधा-कृष्ण के स्वरूप में नजर आए, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहे। नगर के रामनगर स्थित राम मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाम के समय जन्माष्टमी समारोह में अपने मित्रों के साथ पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल ने हरि दर्शन किए। इस दौरान पूर्व मेयर गौरव गोयल का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह रहा, इसके लाल कुर्ती स्थित खाटू श्याम मंदिर में भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जहां भक्तों की भारी भीड़ रही तथा भजन गायक दिपांशु उपाध्याय द्वारा देर रात तक भजन-कीर्तन कर भगवान का गुणगान किया गया।









