रुड़की

नशे के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का प्रहार, 960 कैप्सूल और 500 टैबलेट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगनहर पुलिस और एएनटीएफ हरिद्वार की संयुक्त टीम ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 960 नशीले कैप्सूल और 500 टैबलेट बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार गंगनहर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान विनिश परमार के कब्जे से Dicyclomine Hydrochloride, Tramadol Hydrochloride और Acetaminophen के 960 कैप्सूल तथा Alprazolam 0.5 एमजी की 500 टैबलेट बरामद हुईं। पूछताछ में नशीली दवाओं की बिक्री में बंटी उर्फ सुमित की संलिप्तता सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली गंगनहर में मु0अ0सं0 346/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास के साथ ही नशीली दवाओं की तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में विनिश परमार पुत्र धर्मवीर निवासी शिवपुर, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर तथा बंटी उर्फ सुमित पुत्र मोहकम निवासी मुबारिकपुर अलीपुर, थाना लक्सर, हरिद्वार शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरीश गैरोला, कांस्टेबल अजय बिष्ट, हेड कांस्टेबल रियाज अली और कांस्टेबल नितुल यादव शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button