हरिद्वार

एक मात्र मेला अस्पताल पर मरीजों को मिले बेहतर सुविधाएं: सुनील सेठी

रवि चौहान हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने सोमवार को अपने साथियों सहित मेला अस्पताल पहुंच कर सीएमएस शशिकांत से मुलाकात कर उन्हें अल्ट्रासाउंड सहित कई असुविधाओं पर मरीजों को आ रही दिक्कत से अवगत करवाते हुए जल्द से जल्द अल्ट्रासाउंड चिकित्सक नियुक्ति की मांग रखी। जिसको लेकर मुख्यमंत्री सहित डीजी हेल्थ को भी पत्र प्रेषित किया गया। वहीं एक मात्र मेला अस्पताल पर पूरे जिले से रोजाना 600 से ऊपर ओपीडी देखी जा रही है। कई मरीजों को अल्ट्रासाउंड न होने से बाहर से महंगे अल्ट्रासाउंड करवाने पड़ रहे है साथ ही भीड़ प्रबंधन को भी अतिरिक्त काउंटर सहित कर्मचारियों अन्य अतरिक्त चिकित्सकों की भी मांग रखी है। सुनील सेठी ने सीएममएस शशिकांत द्वारा चार्ज लेने के बाद कई व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने जिसमें टोकन सिस्टम की पहल सहित मरीजों के बैठने की समुचित व्यवस्थाएं एमरजेंसी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर उनका आभार भी जताया एवं उनसे मरीजों की सुविधाओं के लिए आगे भी कई उत्तम व्यवस्थाओं की मांग रखते सरकार द्वारा दी जा रही हर सुविधाओं का लाभ मरीजो को मिले ऐसे बेहतर कई सुझाव भी प्रेषित किये। जिससे एक मात्र मेला अस्पताल पर बेहत्तर जनसुविधाएं मरीजों को मिल सके। सीएमएस डॉक्टर शशिकांत ने मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य लाभ सहित अन्य कई सुविधाओं को बढ़ाए जाने का आश्वासन देते हुए पिछले कुछ दिनों में बढ़ाई गई जनसुविधाओं की जानकारी भी प्रतिनिधिमंडल से साझा की। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरुण भाटिया, दीप सिंह, सोनू चौधरी, पंकज माटा, हरिमोहन भारद्वाज, राजेश पांडे, राकेश सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button