हरिद्वार

कोतवाली नगर पुलिस ने दबोचा नशा तस्कर

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। नशे के कारोबार के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। कोतवाली नगर पुलिस ने भूपतवाला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 522 ग्राम अवैध चरस के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दे कोतवाली नगर पुलिस की टीम बन्दा रोड स्थित परमार्थ घाट के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और पीछे मुड़कर तेजी से भागने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे दबोच लिया।तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 522 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुंदर सिंह निवासी गलाती, थाना धारचूला, जिला पिथौरागढ़ बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने गांव से सस्ते दामों में चरस खरीदकर हरिद्वार में बेचने के लिए लाया था। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, एसआई खेमेन्द्र गंगवार, हेड कांस्टेबल प्रदीप पंवार और हेड कांस्टेबल गुलशन नेगी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button