लक्सर

मंगलौर पुलिस ने लाखों की स्मैक के साथ नशा तस्कर किया गिरफ्तार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलौर पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4.83 लाख रुपये बताई गई है।तस्करी में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी भी पुलिस ने कब्जे में ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर नशे के कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत मंगलौर पुलिस की टीम लंढौरा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को रोककर उसकी तलाशी ली तलाशी में उसके पास से 16.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई।पुलिस ने आरोपी की पहचान फैज मौहम्मद निवासी रणसूरा, कोतवाली लक्सर के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली मंगलौर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई नवीन चौहान, हेड कांस्टेबल शूरबीर चौहान और कांस्टेबल नरेश कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button