कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के निर्देश पर 3 से 9 सितंबर तक आबकारी टीम ने मदारपुर जंगल, मोहम्मदपुर, डेरा कराल के नाले और भोवापुर समेत विभिन्न स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी।कार्रवाई के दौरान टीम ने 5 मुकदमे दर्ज कर करीब 95 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, जबकि शराब बनाने के लिए तैयार किया गया 750 सौ लीटर लहन मौके पर ही नष्ट किया गया। जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद बिजोला ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान 20 सितंबर तक लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी आरोपियों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा। अभियान में आबकारी निरीक्षक हसनैन रजा जाफरी, उप आबकारी निरीक्षक गंभीर रावत, प्रधान आबकारी सिपाही सन्नी सेवी, मनोज गुप्ता, नकल तोमर और रवि कुमार शामिल रहे।









