ढंडेरा नगर पंचायत को मिले चार नए सभासद
विकास की उम्मीदों को लगा पंख, कोमल चौहान, रेखा नेगी, अतुल राणा और रविन्द्र बब्बर ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। ढंडेरा नगर पंचायत में उत्तराखंड सरकार द्वारा नामित चार सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर नगर पंचायत की जिम्मेदारी संभाल ली।शपथ ग्रहण समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नगरवासियों की मौजूदगी में नवनियुक्त सभासदों का स्वागत किया गया। नगर पंचायत परिसर में आयोजित समारोह में तहसीलदार प्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय लेखपाल पंकज राजपूत की मौजूदगी में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र रावत ने नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ लेने वालों में कोमल चौहान, रेखा नेगी, अतुल राणा और रविन्द्र बब्बर शामिल रहे।चारों सभासदों ने नगर की जनता के हितों को प्राथमिकता देने तथा पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति ने नवनियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभासद जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाएंगे और नगर के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों की रही मौजूदगी में नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी, नगर पंचायत ईओ वीरेंद्र रावत, मंडल अध्यक्ष विकास पाल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और नगरवासी मौजूद रहे।इस दौरान अभय चौहान, अंकित चौहान, अमरदीप राणा, आलोक पुंडीर, जितेंद्र चौहान, विशाल वर्मा, दीपक चौहान प्रधान, दीपक पुंडीर,बृजेश राणा, वीरेंद्र राणा, बॉबी राणा, बाटी राणा और सनी चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।चार नए सभासदों के शपथ लेने के बाद अब नगरवासियों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। नगर में साफ-सफाई, सड़क, जल निकासी, पेयजल और अन्य विकास कार्यों को लेकर जनता लंबे समय से बेहतर व्यवस्था की उम्मीद कर रही है।नगरवासियों का मानना है कि नए सभासद वार्डों की समस्याओं को नगर पंचायत बोर्ड के सामने प्रभावी ढंग से रखेंगे और उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे। शपथ ग्रहण के साथ ही चारों नामित सभासदों की नई जिम्मेदारी शुरू हो गई है, ऐसे में आने वाले समय में उनकी सबसे बड़ी चुनौती जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और नगर की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने की होगी।अब देखना होगा कि कोमल चौहान, रेखा नेगी, अतुल राणा और रविन्द्र बब्बर अपनी नई जिम्मेदारी को किस तरह निभाते हैं और ढंडेरा नगर पंचायत के विकास में कितना प्रभावी योगदान दे पाते हैं।









