भगत सिंह जयंती पर शहीद-ए-आजम को नमन, आरिफ चौधरी का युवाओं से देशहित में आगे बढ़ने का आह्वान
नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर देशभर में उन्हें श्रद्धा एवं सम्मान के साथ याद किया गया। इस अवसर पर उनके साहस, त्याग, देशप्रेम और विचारों को स्मरण करते हुए युवाओं से राष्ट्रहित, सामाजिक न्याय और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया है। वहीं भारतीय मजदूर परिषद उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय निगरानी समिति सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के पूर्व सदस्य मोहम्मद आरिफ चौधरी ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि भगत सिंह का जीवन देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपने विचारों और संघर्ष के माध्यम से देश की स्वतंत्रता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने युवाओं में देश के प्रति जिम्मेदारी, सामाजिक समानता और जागरूकता की भावना पैदा करने का संदेश दिया है। आज आवश्यकता है कि युवा उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर शिक्षा, सामाजिक सेवा, राष्ट्र निर्माण और समाज में भाईचारे को मजबूत करने के लिए आगे आएं। मोहम्मद आरिफ चौधरी ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी को केवल स्मरण करना ही नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने सभी देशवासियों से भगत सिंह के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज के गरीब, मजदूर, कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया है।









