हरिद्वार

गंगनहर पुलिस का एक्शन, वाहन चोरी का खुलासा, नशे का शौक पूरा करने के लिए चुराता था बाइक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगनहर पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद दोनों बाइक थाना क्षेत्र में दर्ज अलग अलग मुकदमों से संबंधित हैं। पुलिस के मुताबिक 16 अक्टूबर को गंगनहर पुलिस ने लाठरदेवा के पास से राहुल निवासी गोलभट्टा, मिलापनगर, कोतवाली सिविल लाइन, रुड़की को हिरासत में लिया। पूछताछ और आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद कीं। पुलिस ने ई चालान मशीन के माध्यम से वाहनों की जांच कर उनके पंजीकरण और इंजन संबंधी विवरण की पुष्टि भी की। आरोपी नशे का शौक पूरा करने के लिए चोरी की मोटरसाइकिलों को मॉडिफाई कर मुनाफा कमाने का प्रयास करता था। मामले में पुलिस की ओर से आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम, में प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव, एसएसआई धर्मेंद्र राठी, एसआई संतोष सेमवाल, एसआई कर्मवीर सिंह, हेड कांस्टेबल अलियास अली और हेड कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button