रुड़की

स्वामी समनदास का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। ग्राम बाजूहेड़ी स्थित स्वामी समनदास का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से बनाया गया।जन्मोत्सव कार्यक्रम में दूरदराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।कार्यक्रम में देर रात तक धार्मिक भजनों पर श्रद्धालुगण झूमते नजर आए।जन्मोत्सव कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचे खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा तथा पूर्व मेयर गौरव गोयल ने स्वामी समनदास जी का नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के उद्धार में लगा समाज को नई दिशा प्रदान की। उनके द्वारा समाज के कल्याण के लिए किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।कहा कि आज उनके शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर हम सभी को एक ऐसे समाज का निर्माण करना है, जिसमें शिक्षा, संपन्नता, सद्भावना, समानता और समरसता आए। इस अवसर पर आश्रम के प्रबंधक महात्मा प्रेमदास, राजेश कुमार, अभिषेक कुमार, तेजपाल मौर्य, सोमपाल सिंह, चंद्रशेखर जाटव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस दौरान भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button