हरिद्वार

ब्रह्मात्म भवन की संस्थापिका मुन्नी चौहान की 13वीं पर उमड़े लोग, पुत्र मनोज कुमार की रस्म पगड़ी संपन्न, दी श्रद्धांजलि

राजेश पसरीचा/मोहम्मद आरिफ

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा/मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। श्रवणनाथ नगर स्थित ब्रह्मात्म भवन की संस्थापिका श्रीमती मुन्नी चौहान के आकस्मिक निधन के उपरांत आश्रम में उनकी 13वीं एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर उनके पुत्र मनोज कुमार मनोजानंद की रस्म पगड़ी संपन्न हुई। श्रद्धांजलि सभा में पत्रकारिता जगत, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, सामाजिक क्षेत्र तथा विभिन्न संस्थाओं से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। श्रीमती मुन्नी चौहान जिला सूचना कार्यालय में तैनात गीता राजपूत तथा वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद की माता थीं। उनके निधन से परिवार और परिचितों में शोक व्याप्त है। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष रजनीकांत शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार मुमताज आलम खान, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी, प्रेस क्लब महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, वरिष्ठ पत्रकार दीपक नौटियाल, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष संजय रावल, मनोज सैनी, श्रवण झा, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया, नगर निगम पार्षद दीपक शर्मा, टीवी-100 से राहुल वर्मा, प्रेस क्लब के पूर्व महामंत्री प्रभाष भटनागर, सुमित तिवारी, प्रतिभा वर्मा, नीलम सैनी, राधेश्याम, विद्या कुल, लता, अशोक पांडे, संदीप सैनी, राजेश सैनी, सुनील पाल, गणेश भट्ट, अजय वर्मा, अश्विनी वर्मा, कमलेश, विशाल चंद्रा, कुलभूषण शर्मा, राहुल रोहल, अमित गुप्ता, अभिनव चौरासिया, निशा चौरासिया, अवधेश शिवपुरी, राजेश कुमार, राजवीर चौहान, भूपेंद्र सिंह, कमलेश शर्मा, निधि गोस्वामी, डेजी चौहान, अमर चौहान, संदीप लहरी, कुलदीप सिंह सागर, राजू अमर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की उपनिदेशक श्रीमती अर्चना, जिला सूचना अधिकारी हरिद्वार रतीलाल शाह, नैनीताल के सूचना अधिकारी अहमद नदीम, पूर्व जिला सूचना अधिकारी प्रमोद चंद तिवारी तथा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग देहरादून में प्रधान सहायक अरुण तमोली सहित विभाग से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से प्रमोद पंत सहित अन्य लोगों ने भी पहुंचकर परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। इसके अतिरिक्त श्रीमती पप्पी देवी, शशि, देवेंद्र सोम, राहुल राणा, कृष्ण अभिषेक, निकिता, रेखा राजपूत, मुकेश पुच्छल, संजय शर्मा, श्रीमती कमलेश गोस्वामी, विनेश सैनी, श्रीमती पिंकी, संजय संतोषी, दलबीर सिंह, श्याम सिंह, जयवीर सिंह, भानु प्रताप, अजब सिंह, सुभाष, बबली, सुमन, गौतम, संजय, महंत घनश्यामपुरी महाराज तथा कोतवाल कमल मुनि महाराज सहित अनेक लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिकारी-कर्मचारी, रिश्तेदार और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने दिवंगत श्रीमती मुन्नी चौहान को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Related Articles

Back to top button