देहरादून
मीका सिंह का CM धामी से सीधा सवाल, मंत्री जी ने पी रखी शराब तो क्या होती कार्यवाही
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) देहरादून। उत्तराखंड के टिहरी में हुए विवाद अब रुकने का नाम नहीं ले रहा है, दलेर मेहंदी के पक्ष में लगातार एक के बाद एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल और दिलेर मेहंदी के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है।

कुंजपुरी मेले में दलेर मेहंदी के साथ हुए विवाद पर मीका सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सवाल किया कि अगर वीडियो में मंत्री जी शराब पीकर आए हुए दिखाई देते हैं, तो उनके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी? मीका ने दलेर मेहंदी से माफी मांगने की मांग करते हुए उत्तराखंड में मुफ्त शो करने की पेशकश भी की। अब सवाल—दलेर मेहंदी पर शराब पीकर परफॉर्म करने का आरोप लगाने वालों की जवाबदेही कौन तय करेगा।









