हरिद्वार

दस दिन बाद खुला ब्रेक, नॉन वेज के होटलों पर उमड़ा शौकीनों का सैलाब

एक तरफ अभियान, दूसरी ओर परोसी जा रही शराब, चर्चा हुई तेज

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। दस दिन बाद खुले नॉनवेज के होटलों पर बुधवार को नॉनवेव खाने वाले शौकीनों का सैलाब टूट पड़ा, जी हां शौकीनों का सब्र उस समय टूटा जब दशहरा पर्व के बाद नॉनवेज के होटलों पर भारी भीड़ देखने को मिली।

शहर में चर्चा है कि चलो नॉनवेज के होटलों पर भीड़ तो दिखी पर शराब परोसने का भी कारोबार धड़ल्ले से जारी रहा। शहर में चर्चा तेज है कि जहां पुलिस द्वारा लगातार शराबियों को पकड़ने का काम किया जा रहा है, तो दूसरी ओर क्षेत्र की कोतवाली समेत चौकी की दूरी कुछ ही मिनटों पर है। जहां कुछ नॉनवेज के होटल संचालकों द्वारा शराब परोसने का काम किया जा रहा है, जिसपर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान खड़ा हो रहा है।

हैरत की बात तो ये है कि शराब परोसने का तो धंधा धड़ल्ले से जारी है, दुसरी ओर स्कूटी सवार शराब तस्कर अपनी अच्छी खासी सर्विस से के लिए भी जाना जाता है, जी हां चर्चा है कि मिलीभगत से नॉनवेज पर शराब साथ ही शराब की डिलीवरी बहुत कुछ बयां करती है।

चर्चा है कि पुलिस अपने अपने क्षेत्र में शराब परोसने ओर सार्वजनिक स्थलों पर शराबियों पर शिकंजा कसा जा रहा है, तो वहीं ट्रक यूनियन पर बने नॉनवेज के होटलों पर कब अभियान चलाते हुए कार्यवाही की जाएगी।

शहर में चर्चा है कि अभियान से पहले ही कुछ नॉनवेज होटल स्वामियों की उठबैठ के चलते ही अभियान एक नाम बनकर रह जाता है, कार्यवाही की जद में छूट भैया ही शिकंजे में आते है। शहर में चर्चा तो यहां तक है कि नॉनवेज के होटलों के बाहर खड़ी गाड़ियों के चलते जाम की स्थिति भी बनी रहती है, जो कई न कई यातायात नियमों के साथ भी खिलवाड़ है।

अब देखना यह होगा कि क्या पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए बड़े होटल स्वामियों पर शिकंजा कसा जाएगा या छोटी-मोटी मछलियों पर कार्यवाही करते हुए पीठ थपथपाने का काम किया जाएगा, यह तो अब आने वाला वक्त ही बताएगा।

Related Articles

Back to top button